संजय ठाकुर
मऊ। पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की बैठक रविवार को पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन्स स्थित महिला थाना में हुई। इसमें कुल 29 पारिवारिक मामले आए जिसमें परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से नौ मामलों का निस्तारण करते हुए एक मामले में पत्रावली अग्रिम कार्यावाही के लिए अग्रसारित कर दी गई। शेष मामलों में बैठक की अगली तिथि 11 मार्च और 18 मार्च 2018 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया।
परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से राजकुमारी और शंभू, पूजा और राजकुमार, नूरफातिमा और अनवर जमाल, माया देवी और ज्ञानचंद, कुसुम और सुनेश, सोनी देवी और मोहन साहनी, मिंटू और शिवशंकर, विनीता और आशीष तथा ममता दवी और राजू राजभर के मामले में पक्षकारों की सहमति ,मामला कोर्ट में लंवित होने तथा पक्षकारों के लगातार अनुपस्थिति के चलते पत्रावली निस्तारित कर दी गई।
इस दौरान दस मामलों में कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हो सका वही दस मामलों में पक्षकारों ने सुुलह के लिए समय की मांग किया। जिसके चलते कुछ मामलों में बैठक की अगली तिथि 11 मार्च तथा कुछ मामलों में 18 मार्च 2018 की तिथि नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया।
इस मौके पर परामर्श केंद्र के सदस्यगण सर्वेश दूबे, विनोद कुमार सिंह, इब्राहिम सेवक, रेशमा हासिमी, डा. एमए खान, महिला दरोगा विंध्यवासिनी पांडेय, दीवान चंदा सिंह, महिला आरक्षी पुष्पा गुप्ता, गीता ने अपना योगदान दिया। बैठक में काफी संख्या में पक्षकार और उनके परिजन उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…