संजय ठाकुर
मऊ : पार्थ सारथी सेन शर्मा आयुक्त ग्राम्य विकास उ0प्र0 लखनऊ/नोडल अधिकारी जनपद मऊ द्वारा विकास खण्ड परदहां का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त महोदय जनपद के सभी अपूर्ण प्रधानमंत्री आवासों को 15 दिन के अन्दर पूर्ण करने के निर्देश दिये। आयुक्त महोदय द्वारा कहां गया कि इसमें एक अभियान चलाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत अपूर्ण आवास को पूर्ण कर लिया जाय।
जिसमें खण्ड विकास अधिकारी के अधीनस्थ कर्मचारी सहायक पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, सफाई कर्मचारियों को नियोजित किया जाय। जिसमें अपूर्ण आवास की सफेदी, पूट्टी और उस दिवार पर लाभार्थी का नाम लिखवाकर तथा लाभार्थी का फोटो खिचकर मुख्यमंत्री के पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिये इसके साथ ही साथ इसे भी सुनिश्चित करें कि प्रत्येक दिन खण्ड विकास अधिकारी लाभार्थियों से दूरभाष पर वार्ता कर वर्तमान स्थिति को जाने और लाभार्थियों की समस्याओं से अपडेट होने के निर्देश दिये। 15 मार्च,2018 तक जो भी प्रधानमंत्री आवास के अधुरे छत हैं उन्हें पूर्ण कर मुख्यमंत्री के पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिये।
इसी क्रम में मनरेगा के अन्तर्गत निम्न 08 विन्दुओं पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये, जिसमें मानव दिवस, चिन्हित अपूर्ण प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, विलम्बित भुगतान की स्थिति, पिछले वर्ष की देयताएं, 15 दिन से ज्यादा लम्बित मस्टर रोल की स्थिति, आगनवाड़ी की स्थिति सहित संबंधित विन्दुओं पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, डी0सी0 मनरेगा सहित विकास खण्ड के संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…