यशपाल सिंह
मऊ. तहसील क्षेत्र में करोड़ों के राजस्व का बकाया होने के बाद भी उसकी अदायगी नहीं करने पर सोमवार को तहसील प्रशासन ने स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित दो राइस मिलों को सील कर दिया। साथ बकाएदारों की बाइक व ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। इससे अन्य बकाएदारों में हड़कंप मच गया है।
क्षेत्र में सन 2011-12 व 2012-13 में क्रय केंद्रों से चावल लेने के बावजूद आधा दर्जन राइस मिल संचालकों ने चावल बनाकर पीसीएफ को जमा नहीं किया था। इस पर यूपी कोआपरेटिव फेडरेशन द्वारा राइस मिल मालिकों से बकाए धनराशि की वसूली हेतु आरसी जारी किया गया है। इसमें उपजिलाधिकारी निरंकार ¨सह ने बाकीदार राइस मिल मालिकों के साथ ही बिक्री कर व बैंक के दस बड़े कर्जदारों को चिह्नित करते हुए उनके विरुद्ध वसूली की कार्रवाई शुरू कर दिया है। सोमवार को तहसीलदार हरिश्चंद्र दुबे के साथ स्थानीय बाजार मे स्थित जलनिगम के पास लगभग 62.27 लाख के बकाएदार नागेंद्र मल्ल के राइस मिल को सील कर वहां मौजूद बाइक को कब्जे मे ले लिया। तत्पश्चात पांती वार्ड में लगभग 1.02 करोड़ के बाकीदार उमाशंकर मल्ल के राइस मिल को भी सील करते हुए प्रशासन द्वारा उनके ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया। क्षेत्र में पहली बार राजस्व बकाएदारों के विरुद्ध इतनी प्रबल कार्रवाई होने से क्षेत्र के अन्य बकाएदारों मे हड़कंप मच गया
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…