Categories: Crime

अलग अलग स्थानो पर हुई मारपीट में तीन लोग घायल

वाहिद अहमद

मऊ : मधुबन थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानो पर मारपीट में तीन लोग घायल हो गये जिन्हे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र फतहपुर मण्डाव में भर्ती कराया गया। तदोपरान्त पीडितो के तहरीर पर पुलिस 7 लोगो के खिलाफ मारपीट की धारा में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी रही। ढिलईफिरोजपुर निवासी चिन्ता देवी पत्नि संत कुमार ने पुलिस को तहरीर दिया है कि गांव के ही एक व्यक्ति के छप्पर में सार्ट सर्किट से आग लग गयी जिसकी सूचना वादिनी का पुत्र दीपु ने विद्युत विभाग के अधिकारियो को फोन कर विद्युत संचालन बन्द करा दिया था.

जिससे क्षुब्ध गांव के ही राजू ,हरिकेस ,सुधीर के साथ पांच युवक मारपीट कर घायल कर दिये।तो सूरजपुर के इब्राहिमाबाद में पुरानी रंजिस को लेकर परमज्योति देवी पत्नि मोहन यादव ने लालती देवी व कंचन देवी पर मारपीट करने का आरोप लगाया जिसमें प्रार्थीनी व इसकी लडकी सरिता गंभीर रूप से घायल हो गयी तदोपरांत पीडितो ने पुलिस को तहरीर देते हुए सम्बन्धित धारा में मुकदमा दर्ज कराया है |

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts