संजय ठाकुर
मऊ : कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी देहात गांव में रविवार की सुबह एक शव को दफनाने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा दिया। सुबह से दोपहर तक बातचीत चलती रही। दोपहर करीब 2 बजे कानूनगो व एसओ कोपागंज और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शव दफनाया गया।
कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी देहात डाडे निवासी नट समुदाय के स्व सहूर का बेटा यूसुफ (50) वर्षीय शनिवार की रात में बुखार होने के चलते मौत हो गई। रविवार की सुबह परिवार के लोग शव दफनाने के लिए गंगा दाह कब्रिस्तान खोदने पहुंचे तो साईं समुदाय के लोगों ने वहां कब्र खोदने से मना कर दिया। दोनों पक्ष इस विवाद को लेकर अदरी पुलिस चौकी पर पहुंचे जहां पुलिस ने समझा बुझाकर विवाद को शांत करा दिया। इसके बाद दोनों पक्ष उसी स्थान पर शव दफनाने पर राजी हो गए। एसओ व पुलिस चौकी से लोग कब्रिस्तान पहुंचे। कब्रिस्तान पहुँचकर गड्डा खोदने का काम शुरू करा दिया। साईं समुदाय के रियाकत अली शव दफनाने से मना कर रहा था। उनका कहना था कि यहां सिर्फ साईं समुदाय के लोग ही शव को दफनाएंगे। सूचना पर एसओ कोपागंज राम कृष्ण द्विवेदी, चौकी प्रभारी अदरी अशोक कुमार शुक्ला, हल्के के कानूनगो बिजेन्द्र सिंह, विकेश कुमार पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कब्रिस्तान खोदवाकर दोपहर 2 बजे शव को दफन करा दिया गया। मौके पर अदरी नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि इन्तेखाब आलम, जाहिर हसन, सिब्बू खान, जलील, मुमताज, कुर्बान, गुड्डू आदि लोग रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…