मऊ-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नोडल अधिकारियो की बैठक कलेक्टेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई
मऊ :जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत कुल 6175 शौचालय बनाने के लिए नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है। ये सभी 48 अधिकारी अपने गोद लिए गावो में शौचालय निर्माण की प्रगति का भौतिक सत्यापन करेंगे। इसी भौतिक सत्यापन के बाद नोडल अधिकारियो की बैठक जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में कलेक्टेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि गावो में शौचालय निर्माण की प्रगति की जांच करें और यदि ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम प्रधान कोई लापरवाही कर रहें है तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, डी0सी0 मनरेगा, उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…