संजय राय
मऊ :सदर तहसील के ग्रामसभा सकरा के आराजी नंबर 21 पोखरी पर किए गए अतिक्रमण को सोमवार को उपजिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग के लेखपाल सुबाष चन्द, राजेश कुमार, आशीष राय, राजेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के सहयोग से हटवा दिया।
हलधरपुर थाना अंतर्गत सकरा गांव सभा की पोखरी पर अवैध कब्जे की शिकायत गांव वालों ने उच्चाधिकारियों से किया था। इस पर उपजिलाधिकारी सदर ने राजस्व विभाग के लेखपाल को फ़ोर्स के साथ अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया। जब राजस्व विभाग की टीम जब गांव पहुंचे तो पाया कि गांव के जयकरण, हरिकरन पुत्र रामरूप, प्रेम, जयकरन, उदयी, तपेश्वर, प्रभुनाथ अवैध अतिक्रमण कर पोखरी पर अवैध कब्जा कर लिए हैं। लेखपाल ने पोखरी का सीमांकन किया और अवैध अतिक्रमणकारियों को बेदखल कर दिया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान देवनाथ राम, चंद्रभान, शिवनाथ, संजय, जितेन्द्र बड़ी संख्या में गांव के लोग रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…