मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) स्थानीय नगर पचांयत चेयरमैन शकील अहमद मार्ग दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सांयकाल आजमगढ एक मरीज को देखने अपने दोस्त पुर्व सभासद विपिन बरनवाल के वाहन से जा रहे थे कि आजमगढ बैठोली पेट्रोल पम्प से मुडकर अभी कुछ ही दूर आगे बडे थे कि उनका वाहन अचानक पलट गया। वाहन पलटने से दोनो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। इस घटना को होते आस पास के लोगो ने देखा दौडकर इन लोगो को पलटी हुई कार से किसी तरह बाहर निकाला। उसके बाद सुचना मुहम्मदाबाद आई यहां से घटना को सुनकर दर्जनों लोग अपने अपने वाहनो से घटना स्थल पर पहुचे। उसके बाद उन्हे आजमगढ एक निजी अस्पताल पर ले गये। जहां इन लोगो का एक्सरे आदि किया गया। जिसमें कही भी किसी टुट फुट रिर्पोट नही आई। परन्तु जगह जगह पर चोटे गम्भीर चोटे अई है। दवा इलाज कर डाक्टरों ने इन लोगो को घर जाने की अनुमति दे दी। रात 9 बजे के लगभग घर पहुचने पर इन लोगो से कुशलक्षेम पुछने वालो का ताता लगा हुआ है। कुल मिलाकर खतरे से बाहर है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…