संजय ठाकुर
मऊ : मधुबन तहसील क्षेत्र स्थित ग्राम सभा परदहां के पुरवा कमलापुर तिवारी फतहपुर तालचवर नाले पर बरसात से पूर्व पुल निर्माण नही कराये जाने से नाले मे जल भराव होने के चलते लगभग एक दर्जन गांवो का आपसी सम्पर्क टुट जायेगा | समस्या समाधान के बावत ग्राम प्रधान संतोष यादव ने सरकार के नुमाइन्दो से लेकर सक्षम प्रशासनिक अधिकारियो से पुल निर्माण की मांग किया लेकिन ढाक का तीन पात साबित हुआ | जिससे ग्रामीणो में असंतोष व्याप्त है | वर्ष 2008 -09 में तत्कालीन प्रधान द्वारा इस नाले में ह्यूम पाइप डाल कर जमीन परदहा ,खैरानासिर ,भटौली ,बेलासुल्तानपुर ,दरियाबाद सहित एक दर्जन गांवो के बीच आपसी आवागमन वहाल कराया गया था | लेकिन 9 वर्ष बीतने के उपरान्त यह ह्रयूम पाइप व मार्ग छतिग्रस्त होने के कारण बरसात के समय में नाले में जल भराव के चलते सम्बन्धित गांवो का सम्पर्क टुटने का भय ग्रामीणो को अभी से सताने लगा है।
ग्राम प्रधान संतोष यादव ने बताया कि पुल निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियो से लेकर प्रशासनिक अमले से गुहार लगाया लेकिन ढाक के तीन पात साबित हुआ | शासन प्रशासन की संवेदनहीनता से क्षुब्ध मुकेश चौहान ,शम्भूनाथ ,हरिलाल चौहान ,चन्द्रिका यादव ,रमाकान्त ,प्रेमचन्द राजभर आदि ने उच्च अधिकारियो का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पुल निर्माण की मांग किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…