छत्तीसगढ़- छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के सुकमा में मंगलवार को नक्सली हमला हुआ है,जिसमे नक्सलियों ने एंटी लैंडमाइन वाहन को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया है.इस हमले में सीआरपीएफ की 212 वीं बटालियन के 9 जवान शहीद हो गए हैं।जबकि 6 जवान घायल हुए हैं। घायलों को एयर लिफ्ट कर इलाज के लिए रायपुर लाया भेजा गया है।मंगलवार 12.30 बजे सीआरपीएफ की गाड़ी को आईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया है।
मंगलवार सुबह यह सभी जवान पेट्रोलिंग पर निकले थे। इस दौरान उनका वाहन नक्सलियों के बिछाए लैंड माइन की चपेट में आ गया और उसमें विस्फोट हो गया.किस्टाराम के पलौदी के जंगलों में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही थी,जिसमे जवानों की मदद के लिए आसपास के जगहों से मुठभेड़ स्थल पर बैकअप पार्टियां भेजी जा रही हैं,जिसके बाद आईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ जवान मारे गए.घटना से पूर्व आईबी ने पहले से अलर्ट जारी कर रखा था,जिसके बाद भी घटना घट गई.डीजी सीआरपीएफ ने गृह मंत्रालय को इस हमले की जानकारी दे दी है.डीजी सीआरपीएफ आज ही घटना स्थल पर जाएंगे और मामले की जांच कर गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सोपेंगे.आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सोमवार को ही नक्सल प्रभावित इलाकों का मोटरसाइकल से दौरा किया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…