उरई । रविवार को नव संवत्सर के अवसर पर भारत विकास परिषद उरई मुख्य शाखा के तत्वावधान में राठ रोड स्थित मंगलम गेस्ट हाउस में ओरछा के रामराजा सुपर हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया । इसमें मर्जों से पीड़ित 449 मरीजों का परीक्षण किया गया ।भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव इं अजय ईटौरिया ने बताया कि इस दौरान हृदय रोग , स्त्री रोग , शिशु रोग , कैंसर , अस्थि रोग , डायबिटीज़ और दांत रोग से परेशान मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निदान बताये गए । साथ में ई सी जी , डायबिटीज़ और कैल्शियम की कमी की निशुल्क जाँच भी की गई ।शिविर का विधिवत शुभारंभ नगर पालिका के अध्यक्ष अनिल बहुगुणा ने किया । शिविर में पीएनएन न्यूज के ब्यूरो चीफ विनय याज्ञिक, जीवनराम गुप्ता , डॉ राम किशोर पहारिया , अनिल कुचिया , राघवेंद्र कनकने , राज कुमार सुहाने , अजय महतेले, रीटेश तरसौलिया , सत्य प्रकाश , राजेश निगोतिया , अश्वनी पुरवार , राम नरेश , प्रीति बंसल , कल्पना , अनुपमा , अर्चना सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे । शिविर के समापन पर भारत विकास परिषद के जिला सचिव राघवेंद्र कनकने ने आभार प्रदर्शन किया ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…