Categories: BiharCrime

पटना – बाइक सवार अपराधियों ने  छात्रा पर फेंका एसिड

सुमित भगत ( सन्नी)

पटना. राजधानी पटना में सरेआम बाइक सवार दो अपराधी आते हैं और छात्रा के ऊपर भरी बाजार में एसिड अटैक करते हैं. यह घटना जीपीओ गोलंबर की है जहां शाम के वक्त भार्री भीड़ होती है वंही सरेआम एक छात्रा पर अपराधियों के द्वारा एसिड अटैक किया जाता हैं. इन अपराधियों को ना तो पुलिस का डर है ना ही ऐसी घिनौनी हरकत करने पर कोई पछतावा है.

इन सबसे बड़ी बात यह है कि सामने गोलंबर के पास कोतवाली थाने की गश्ती गाड़ी हमेशा मौजूद होती है. इसके बावजूद भी अपराधी यह दुस्साहसिक घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते है इसमें पुलिस की भूमिका पर भी सवालिया निशाँन उठ रहा है.  इस एसिड अटैक में घायल युवती का इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जाँच कर रही है.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts