कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने भी फूलपुर उपचुनाव के मद्देनजर बुधवार को कई सभाएं संबोधित की। कहा कि पार्टी लोगों का भरोसा जीतना चाहती है। भाजपा झूठ के बल पर देश की जनता को गुमराह कर रही है।
शहर के प्रीतम नगर, अटाला में हुई सभा में राजबब्बर ने कहा कि कांग्रेस की जीत तय है। कांग्रेस के साथ जनता जी जान से जुटी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे हैं। चार वर्षो से भाजपा सरकार ने कुछ भी नही किया है। प्रधानमंत्री युवाओं को पकौड़ा बेचने की सलाह दे रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र से मजाक का आरोप लगाया। सभा को पूर्व सांसद राजेश कुमार और राजाराम पाल ने भी संबोधित किया। पार्टी प्रत्याशी मनीष मिश्र ने आमजनता के विश्वास पर खरा उतरने की वादा किया। जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी, वरिष्ठ नेता विभाकर शास्त्री, प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय, प्रदीप मिश्र अंशुमन भी यहां मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…