मऊ. हमारी नेता बहन मायावती जी ने आज साम्प्रदायिक ताकतों को हरा के हिन्दुस्तान के लिये एक संदेश दे दिया है कि अब साम्प्रदायिक ताकतें बढ़ने वाली नही बल्कि इनके ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम बसपा करेगी . बहन जी को उत्तर प्रदेश में साम्प्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए हार्दिक धन्यवाद, एवं बीजेपी को हराने में अति-महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए हार्दिक बधाई, बीएसपी द्वारा समर्थन से ही आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अपनी सीट नही बचा पाये,
बीएसपी की हर नीति ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ पर आधारित, बीएसपी ही ‘समतामूलक’ समाज स्थापित करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है !
उक्त बाते मुख़्तार अंसारी के पुत्र और पूर्वांचल में यूथ आइकान बनकर उभरे बसपा नेता अब्बास अंसारी ने हमसे बातचीत करते हुवे कही. इन्होने कहा कि बहन जी ने सांप्रदायिक ताकतों को प्रदेश में रोकने के लिये जिस प्रकार की निति बनाई वह सफल रही और उसी सफलता का निष्कर्ष रहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों ही अपनी अपनी सीट हार गये है.
बताते चले की आज सपा की जीत पर केवल सपाई ही ख़ुशी नहीं मना रहा है बल्कि बसपा कार्यकर्ता भी इस मौके पर अपनी ख़ुशी को मनाया. इसी कड़ी में मऊ में बसपा कार्यकर्ताओ ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर इस जीत को एतिहासिक जीत बताया है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…