मेष –आज कार्य में सफलता प्राप्त होगी। दिन मध्यम फलदायी रहेगा। थकान का अनुभव करेंगे। हो सके तो प्रवास टालें। पेट में तकलीफ हो सकती है। व्यस्तता के कारण परिवार के लिए कम समय निकाल पाएंगे।
वृष – आज का दिन बहुत अच्छा है। खिलाड़ियों के लिए ।किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल एवं पूर्ण विश्वास के साथ कर पाएंगे। पिता एवं पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं।
मिथुन – आज आप आर्थिक रूप से सजग रहेंगे।दिन अच्छा और लाभदायी होगा। मित्र, बंधु-बांधवों एवं पड़ोसियों के साथ आपके सम्बंध अच्छे रहेंगे। तन-मन में स्फूर्ति का आभास होगा।
कर्क –आज खर्च पर संयम रखें। दिन मध्यम फलदायी है। दायीं आंख में परेशानी हो सकती है। परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। छात्रों को शिक्षा में अनुकूल परिणाम नहीं मिलने से तकलीफ हो सकती है।
सिंह – आज पेट में पीड़ा हो सकती है, खान-पान का ध्यान रखें। दिन शुभ फलदायी होगा। आपमें आत्मविश्वास भरपूर होगा। सरकारी कार्यों में तथा सरकार से लाभ होगा। पिता तथा बडों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।
कन्या – आज क्रोध के कारण कार्य बिगड़ने की सम्भावना है। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी रखें। आकस्मिक धन खर्च होगा। शांत मन से कार्य करें। मानसिक व्यग्रता रहेगी।
तुला – आज नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आयवृद्धि होगी। दिन शुभफलदायक और लाभप्रद है। मित्रों के साथ मिलना-जुलना या पर्यटन होगा। संतान और जीवनसाथी से सुख संतोष अनुभव करेंगे। उत्तम वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त कर सकेंगे।
वृश्चिक –आज मानप्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में आनंद उल्लास का वातावरण रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे और आयवृद्धि होगी। नौकरी पेशावालों के लिए प्रगति का मार्ग खुलेगा।
धनु-आज विरोधी या उच्च अधिकारियों के साथ विवादों में ना उलझें। संतानों की वजह से मन चिंतित हो सकता है। जोखिम वाले काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह विचार करें। कार्य में कम सफलता मिलेगी।
मकर –आज आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। क्रोध को काबू में रखने से बहुत सी परेशानियों से बच पाएंगे। नए सम्बंध स्थापित करना हितकर नहीं है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित होगा।
कुंभ –आज साझेदारी से लाभ होने के योग हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ परिचय और रोमांस की संभावना है। सार्वजनिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन –आज प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी।मन की दृढ़ता और आत्मविश्वास आपका कार्य सफल बनाएंगे। परिवार में सुख-शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। नौकरी में आपका वर्चस्व रहेगा। बीमार व्यक्तियों की सेहत में सुधार होगा।
ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9473 655000 पर रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क
बृहस्पतिवार, मार्च २९, २०१८ का पञ्चाङ्ग
सूर्योदय: ०६:२२ सूर्यास्त: १८:४१ हिन्दु सूर्योदय: ०६:२६ हिन्दु सूर्यास्त: १८:३७ चन्द्रोदय: १६:४१ चन्द्रास्त: २९:३६+ सूर्य राशि: मीन चन्द्र राशि: सिंह सूर्य नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद द्रिक अयन: उत्तरायण द्रिक ऋतु: वसन्त वैदिक अयन: उत्तरायण वैदिक ऋतु: वसन्त हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: १९४० विलम्बी चन्द्रमास: चैत्र – अमांत विक्रम सम्वत: २०७५ विरोधकृत् चैत्र – पूर्णिमांत गुजराती सम्वत: २०७४ पक्ष: शुक्ल पक्ष तिथि: त्रयोदशी – २१:२२ तक नक्षत्र, योग तथा करण नक्षत्र: मघा – ०८:३९ तक योग: शूल – १२:२९ तक प्रथम करण: कौलव – १०:२२ तक द्वितीय करण: तैतिल – २१:२२ तक अशुभ समय दूमुहूर्त: १०:२९ – ११:१८ वर्ज्य: १६:१५ – १७:४७ १५:२२ – १६:११ राहुकाल: १४:०३ – १५:३४ गुलिक काल: ०९:२८ – ११:०० यमगण्ड: ०६:२६ – ०७:५७ शुभ समय अभिजीत मुहूर्त: १२:०७ – १२:५६ अमृत काल: २५:२२+ – २६:५४+
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…