गड़वार बलिया- रामनवमी को श्री जंगली बाबा का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।इस अवसर पर आयोजित शतचण्डी यज्ञ की पूर्णाहुति वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन के साथ काशी से पधारे यज्ञाचार्य राजकुमार मिश्र ,अतुल तिवारी,वसंत बाबा,मनु उपाध्याय, इंद्रजीत चौबे,दिवाकर जी आदि ने कराया।जन्मोत्सव पर बाबा का मंदिर आकर्षक ढंग से सजा रहा।श्रृंगार के साथ ही विधि विधान के साथ पादुका पूजन हुआ।महिलाओ द्वारा गाये बधाई व सोहर गीत तथा जंगली बाबा के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया।दर्शनार्थियों की भीड़ रही।पुजारी सुरेश उपाध्याय ने मंदिर में पूजन कराया।इस अवसर पर आयोजित भव्य भंडारा में काफी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालुजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।राहुल उपाध्याय, रमेश चंद्र कलवार,धनंजय उपाध्याय, अरविंद सिंह,ग्राम प्रधान राजेश बिन्द,ददन राम,रूपेश उपाध्याय आदि की सहभागिता रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…