अंजनी राय.
बलिया ।। रेवती थाना अंतर्गत रेवती बैरिया मार्ग पर रविवार को दिन मे बाइक एक्सीडेंट की दो अलग अलग घटनाओ मे एक महिला सहित चार लोग घायल हो गये जिनका जिला अस्पताल मे ईलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार दलछपरा गांव निवासी ओमप्रकाश तिवारी (60) तथा कामता प्रसाद तिवारी (72) अपने गांव से बाईक से अचलगढ जा रहै थे। मुनिछपरा गांव के पास बैरिया से रेवती की तरफ आ रही कोयला लदी ट्रक की चपेट मे आने से दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगो की सूचना पर 108 नं एम्बुलेंस से उन्हे सीएचसी रेवती पर भर्ती कराया गया। गंभीर चोट लगने से दोनो को बलिया रेफर कर दिया गया। घटना के पश्चात ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने ट्रक को कब्जे मे लेकर मामले की जांच की कार्यवाही कर रही है।
दूसरी घटना के अनुसार सुजीत सिंह (35) निवासी गांव गोसाईं अपनी पत्नी क्रीति सिंह (27) के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। मनस्थली एजुकेशन सेन्टर के पास टैक्टर टाली से टक्कर लगने से दोनो घायल हो गए। आसपास के लोगो ने सी एच सी रेवती पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हे भी बलिया के लिए रेफर कर दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…