सिवान : बड़हरिया प्रखंड प्रमुख सुबुकतारा खातून और प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा के बीच किसी बात को ले कर कहा सुनी होते होते जमकर मारपीट हो गई।जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रखंड प्रमुख सुबुकतारा खातून को जहां पूरे शरीर में चोट आई है वही प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा का सर फट गया है। विवाद किस बात को लेकर बढ़ा इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है प्रखंड प्रमुख सुबुक तारा खातून और प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा के बीच इस तरह के हाथा पाई से वही कई सवाल खड़े कर रही है।प्रमुख ने बताया केि योजना बीडियो द्वारा योजना रजिस्टर की मांग की गई जिसे मैंने उपलब्ध कराने को कहा लेकिन इसी बात को लेकर बीडियो उखड़ गए और मुझे अपशब्द कहते हुए मेरे ऊपर हमला कर दिया।
वहीं बीडियो की माने तो कई बार मांगे जाने के बावजूद भी प्रखंड प्रमुख द्वारा योजना रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। जिसके कारण विकास कार्यय बाधित हो रहा है। मैंने योजना रजिस्टर की मांग की तो प्रमुख भड़क गई और मुझे अपशब्द कहने लगी। वे और उनके साथ है कई लोगों ने मुझ पर हमला कर दिया ! फ़िलहाल वीडियो का इलाज सिवान सदर अस्पताल मे चल रहा है सबसे बड़ी बात तो यह है जब अधिकारी ही पिटा जा रहे हैं तो भला आप आदमी को कौन बचाएगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…