कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : फूलपुर लोकसभा उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां काफी तेज हो गई हैं। बूथों पर दूसरी बैलेट यूनिट (बीयू) का चयन कर लिया गया है। किस बूथ पर कौन सी बैलेट यूनिट जानी है, इसे आयोग के विशेष साफ्टवेयर के जरिए चयनित किया गया।
उपचुनाव में 22 प्रत्याशी मैदान में है। इसलिए बूथों पर ईवीएम में दो-दो बैलेट यूनिट लगानी पड़ रही है। 15 उम्मीदवार होने पर एक बैलेट यूनिट का प्रयोग होता है। प्रत्याशियों की संख्या इससे बढ़ने पर दो बैलेट यूनिट लगानी होती है। इसके अलावा एक स्थान नोटा का होता है। अब 22 प्रत्याशियों के होने पर दो बीयू लगाई जा रही है। पहली बीयू की तो रेंडमाइजेशन पहले ही कर लिया गया था। गुरुवार को दूसरी बीयू भी चयनित कर ली गई। फूलपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत शहर पश्चिमी, शहर उत्तरी, फाफामऊ, सोरांव व फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2154 बूथ हैं।
इस प्रकार से इन बूथों पर अब 4308 बीयू लगेंगी। हालांकि, कंट्रोल यूनिट 2154 ही लगेंगी। इसी तरह वीवीपैट भी 2154 ही लगाई जाएंगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी केके वाजपेयी ने बताया कि इन बूथों के अलावा फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में एक बूथ के साथ एक सहायक बूथ भी बना दिया गया है। इसके लिए चुनाव आयोग ने अनुमति दे दी है। दरअसल, यहां 1472 मतदाता हो गए थे। जबकि एक बूथ पर 14 सौ मतदाता ही रखने हैं। ऐसा आयोग का ही निर्देश है। किसी भी बूथ पर 14 सौ से ज्यादा मतदाता हो पर वहां सहायक बूथ बना दिया जाता है।
रेंडमाइजेशन के दौरान एनआइसी में सामान्य प्रेक्षक अमित सैनी, वेब प्रेक्षक समीर टेकरीवाल, जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई, सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार कनौजिया के साथ ही सभी एआरओ व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…