जसपाल सिंह
आजमगढ़ थाना क्षेत्र के रस्तीपुर गांव निवासी शारदा देवी (56) पत्नी स्व. वीराराम लगभग बीस साल से बोगरियां बाजार में ही अपना मकान बनवाकर परिवार समेत रहती थी। परिजन का कहना है कि शनिवार की देर शाम को लगभग साढ़े सात बजे बाजार में सड़क पार कर रही थी। उसी दौरान खरिहानी से चिरैयाकोट की ओर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक की चपेट में आने से शारदा देवी घायल हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से गाड़ी समेत फरार हो गया। घायल महिला को परिजनों ने बाजार के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख रात में ही डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। परिवार के लोग लेकर महिला को चक्रपानपुर स्थित सुपर फैसिलिटी अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले आए। घर पर शव के आते ही परिजनों के चीख पुकार से गांव में कोहराम मच गया। सूचना पाकर एसडीएम मेंहनगर आसाराम यादव, तरवां थानाध्यक्ष कृष्ण मोहन ¨सह, बोगरियां चौकी प्रभारी मोहम्मद फरीद अंसारी व लेखपाल शिव पूजन, प्रेम सागर, प्रभारी कानूनगो हरेंद्र ¨सह मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने कृषि दुर्घटना बीमा, पारिवारिक लाभ दिलाए जाने का परिजनों को आश्वासन दिया। मृत शारदा के पुत्र बच्चेलाल ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तरवां थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसके तीन पुत्रों में छोटेलाल, शिवकुमार व बच्चेलाल हैं। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…