Categories: National

अंडरवर्ल्ड डॉन को भी हुआ इश्क, करना चाहता है पेरोल पर छुट कर शादी.

अरशद आलम

मुम्बई. अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम अब शादी करके घर बसाना चाहता है. इसके लिए उसे 45 दिन की पैरोल चाहिए. अबू ने पैरोल के लिए नवी मुंबई के तलोजा जेल अथॉरिटी और प्रीज़न डिपार्टमेंट में अर्जी दी है.

जानकारी के मुताबिक, अबु सलेम अपनी गर्लफ्रेंड कौसर बहार से 5 मई को निकाह करेगा. इसके बाद रिसेप्शन भी दिया जाएगा.इस मामले में डॉन अबु सलेम की अर्जी की एक कॉपी मुम्ब्रा पुलिस स्टेशन में वेरिफिकेशन के लिए भेजी गई है. पुलिस ने डॉन की होने वाली बीवी कौसर बहार और उसके परिवारवालो से पूछताछ की है. कौसर बहार के बयान में इस बात की पुष्टि हुई है कि 5 मई को अबु सलेम पैरोल पर बाहर आकर उससे निकाह करना चाहता है.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts