मियाँगंज | दो बाईकों की भिड़न्त में चार लोग घायल आसीवन थाना अंतर्गत लखनऊ बांगरमऊ राजमार्ग पर सुभानीखेड़ा गाँव के समीप दो बाईकों की आमने सामने जोरदार भिड़न्त हो गयी जिसमे चार लोग घायल हो गए सूचना पर पहुँची आसीवन थाना पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र मियाँगंज में भर्ती कराया है प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद आकिब पुत्र मोहम्मद अली उम्र 19 वर्ष निवासी चमनगंज कानपुर अपने साथी शहबाज़ अंसारी पुत्र इस्लाम नबी उम्र 20 वर्ष के साथ तकिया से वापस लौट रहे थे व दूसरा बाईक सवार सुमित राम पुत्र स्व. संजय उम्र 25 वर्ष निवासी लोकनगर उन्नाव अपने साथी पुष्पेन्द्र भारती पुत्र अशोक उम्र 17 वर्ष निवासी पूरन नगर उन्नाव के साथ तकिया जा रहे थे अभी दोनों बाईक सवार सुभानीखेड़ा के पास ही पहुचे थे कि आमने सामने दोनो बाईक टकरा गई गयी जिसमे दोनों बाईकों पर सवार चारों लोग घायल हो गए घायलों को पुलिस ने मियाँगंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है जहां पर चिकित्साधिकारी मो. शोएब ने सुमित और पुष्पेंद्र को मामूली चुटहिल बताया वहीं मोहम्मद आकिब को गंभीर देखते हुवे प्राथमिक उपचार के बाद उन्नाव जिला अस्पताल रिफर कर दिया है जिला अस्पताल पहुंचते ही वहाँ के डॉक्टरों ने जवाब दे दिया और कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया डाक्टरो की माने तो आकिब की हालत बहुत ही नाजुक बताई जा रही है वही शहबाज़ अंसारी का पैर टूटने पर कानपुर उर्सला अस्पताल रेफर किया गया है जहाँ उनका उपचार चल रहा है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…