यशपाल सिंह
महराजगंज (आजमगढ़) : बैंक से बीस हजार रुपये निकाल कर एक व्यक्ति साइकिल पर सवार होकर घर जा रहा था। रास्ते में महराजगंज थाना क्षेत्र के रग्घूपुर गांव के समीप पहुंचा था। पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उक्त व्यक्ति के पास रखे 20 हजार रुपये छीन लिया और भाग निकले। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
महराजगंज थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव निवासी संजय कुमार पाठक पुत्र शीतला प्रसाद पाठक का खाता परशुरामपुर बाजार स्थित यूनियन बैंक की शाखा में है। वह अपने खाता से मंगलवार की दोपहर को बीस हजार रुपये निकाला। बैंक से रुपये निकालने के बाद वह साइकिल पर सवार होकर घर जा रहा था। रास्ते में रग्घूपुर गांव स्थित डिग्री कालेज के समीप पहुंचा था। उसी दौरान पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार तीन युवकों ने संजय की साइकिल रोक ली। वह कुछ समझ पाता कि तभी एक युवक ने तमंचा सटा दिया। दूसरे युवक ने जेब में रखा 20 हजार रुपये छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों लुटेरे बाइक पर सवार होकर रग्घूपुर छावनी की ओर भाग निकले। पीड़ित ने इस संबंध में महराजगंज थाने पर पहुंच कर सूचना देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दे दी
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…