यशपाल सिंह
आजमगढ़ : आवास निर्माण की मांग को लेकर आधा दर्जन से अधिक विकास खंडों के सैकड़ों दिव्यांगजनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर पहले प्रदर्शन किया। इसके बाद विकास भवन के सामने कफन लपेट धरना दिया। मौके पर मौजूद परियोजना अधिकारी ग्राम्य विकास डीडी शुक्ल ने मांगों से संबंधित ज्ञापन लिया। प्रधानमंत्री आवास योजना का महत्व बताते हुए आश्वास्त किया कि जिन लाभार्थियों का नाम बेसलाइन सर्वे में है और वे छूट गए हैं। उनकी सूची के अनुसार टीम द्वारा जांच कराई जाएगी।
जिन भी पात्र लाभार्थियों को आवास नहीं मिला है, उन्हें सुविधा प्रदान मिलेगी। मौके पर टीम द्वारा सत्यापन कराए जाने के लिए 15 दिन की बात जन विकलांग कल्याण समिति के बैनर तले मांगों को लेकर धरने पर बैठक दिव्यांगजनों की मांग थी कि एक वर्ष के अंदर जितने आवास और शौचालय विकास खंड तरवां, मेंहनगर, तहबरपुर, जहानागंज और अन्य ब्लाकों में बनवाए गए हैं। उसकी जिला स्तरीय टीम से सत्यता की जांच कराई जाए। ब्लाक स्तर पर जितने भ्रष्ट कर्मचारी हैं, उनकी जांच कर उन्हें निलंबित किया जाए। विकलांग, विधवा, गरीब-निर्धनों की सूची का जांच कराकर आवास आवंटित किया जाए। पीडी ने आश्वासन दिया कि 15 दिन के अंदर संबंधित गांवों में टीम जाएगी और समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में जांच की जाएगी। जिन पात्रों का नाम सूची में है और उन्हें आवास नहीं मिला है, उनका नाम शामिल किया जाएगा
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…