Categories: UP

भारत विकास परिषद SP आजमगढ़ को किया सम्मानित

यशपाल सिंह

आजमगढ़ : भारत विकास परिषद आजमगढ़ शाखा के तत्वावधान में सोमवार की देर शाम सिधारी स्थित एक होटल में नोएडा अपर पुलिस अधीक्षक डा. अरुण कुमार ¨सह का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान विभिन्न संगठनों द्वारा बुके देकर उनका स्वागत किया गया।

अरुण कुमार ¨सह ने कहा कि आजमगढ़ की धरती से राहुल सांकृत्यायन, हरिऔध जैसी विभूतियां पूरे भारत में जनपद की ख्याति बढ़ाई है। मैं भी इसी माटी का लाल हूं। पुलिस विभाग में सेवा कार्य के लिए राष्ट्रपति मेडल मिला। उन्होंने कहा कि आदर्श, कर्तव्य एवं निष्ठा अपने पिता से ही सीखें हैं। संयोजक सिद्धार्थ ¨सह ने कहा कि अरुण कुमार ¨सह को राष्ट्रपति मेडल मिलना जनपदवासियों के लिए गर्व की बात है। डा. अशोक ¨सह ने कहा कि पुलिस विभाग में सेवा करना एक कठिन चुनौती है। एसपी अरुण ने इस चुनौती को बखूबी से निभाया है।

pnn24.in

Recent Posts