बलिया ।। शहर से सटे माल्देपुर गांव स्थित नागाजी सरस्वती विद्यामंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पर छात्रों ने मंगलवार को स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर मुख्य फाटक बंद कर दिया। छात्रों ने द्वेष भावना से शिक्षक पर फेल करने का आरोप लगाया। नागाजी के कक्षा 11 वीं के 42 छात्रों में से 34 छात्रों के फेल होने पर दर्जनों छात्र अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय पहुंच गए। बच्चों के फेल होने के सम्बंध में प्रधानाचार्य से बात कर शिकायती पत्र दिया। इसमें छात्रों ने अध्यापकों द्वारा द्वेष भावना से ग्रसित होकर फेल करने का आरोप लगाया। बच्चों ने कहा कि कामर्स के अध्यापक हमेशा फेल करने की धमकी देते थे। प्रधानाचार्य द्वारा छात्रों की शिकायत पर ठोस करवाई न हुई तो छात्रों ने मुख्य गेट बंद कर विद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने मांग की की जिस विषय में हम सब फेल हुए हैं उसकी कॉपी दूसरे शिक्षक से जंचवाई जाए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…