संजय राय
चितबड़ागाँव ( बलिया ) – स्थानीय नगर पंचायत स्थित वार्ड संख्या – 2 सुभाष नगर ( हाता मुहल्ला ) में एक पैंतीस वर्षीय युवक ने अपने ऊपर तेल छिड़क कर आग लगा लिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया । आनन-फानन में आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाए । प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा स्थित वार्ड संख्या – 2 सुभाष नगर ( हाता मुहल्ला ) निवासी शिवनारायण प्रजापति का पैंतीस वर्षीय पुत्र राम अवतार प्रजापति जिसके दो पुत्र कृष्णा ( 5) वर्ष, सूरज ( 3) वर्ष तथा एक पुत्री खुशी( 1) वर्ष हैं तथा अपनी पत्नी निशा देवी से आए दिन लगातार प्रतिरोज रात – दिन मारपीट, झगड़ा झंझट करता रहता है ।
वार्ता के दौरान पत्नी निशा देवी ने बताया कि घरेलू आवश्यक सामग्री , बच्चों की पढ़ाई – लिखाई, कपड़े वगैरह के लिए जब मैं कहती हूं तो मारने पीटने लगते हैं तथा हमेशा शराब पीकर घर में आते हैं जब मैं विरोध करती हूं तो मां बहन की गालियां देने लगते हैं । ठीक ऐसा ही वाकया रविवार की सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे अचानक मारपीट करने लगे और जब मैं विरोध करने गयी तो अचानक घर में रखा मिट्टी का तेल अपने ऊपर छिड़क कर आग लगा ली जिससे बुरी तरह से झुलस गए । आनन-फानन में आसपास के लोगों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां पर इलाज चल रहा है । बताया जाता है कि हालत गंभीर बनी हुई है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…