संजय राय
चितबड़ागाँव ( बलिया ) – स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत महरेई गांव निवासी चन्दन भारद्वाज की पत्नी पुष्पा भारद्वाज ने पड़ोसियों पर धोखाधड़ी करने , शौचालय विवाद करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है । थाना क्षेत्र के महरेंई गांव निवासी चन्दन भारद्वाज की पत्नी पुष्पा भारद्वाज ने थाना प्रभारी शैलेश सिंह को तहरीर देकर बताया कि विगत एक माह से शौचालय बनवाने को लेकर हरेराम राजभर से विवाद चल रहा है जिसका बेटा हरि निवास राजभर तथा राम निवास राजभर को बगल के ही शेषनाथ राजभर के मिलीभगत से साजिश के तहत रविवार की देर रात तकरीबन बारह बजे गुमटी में आग लगा दी जिससे रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है । मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी शैलेश सिंह ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई शुरू कर दी । वार्ता के दौरान बताया कि दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…