अंजनी राय
बलिया।। रसङा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगा ओवरहैड टैंक की हालत इस समय बद से बदतर है जहां पाइप के लिकेज होने के कारण एक तरफ जहां टंकी में पानी नहीं पहुंच पा रहा है वहीं दूसरी तरफ पानी ओवरफ्लो होकर लगातार गिर रहा है। इससे 20 हजार लीटर से भी अधिक पानी की क्षति हो रही है। इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई भी सार्थक कदम नहीं उठाए जाने से स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। परिसर में स्थित लगभग 30 आवासों सहित अस्पताल परिसर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। सबसे आश्चर्यजनक बात तो यह है कि चिकित्सा अधीक्षक एवं अन्य चिकित्साधिकारियों की आंखों के सामने पानी की बर्बादी हो रही है, लेकिन सुधार अब तक नहीं हुआ। इन दिनों अस्पताल परिसर के बाहर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने से भी लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। देखा जाए तो परिसर के बाहर कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट लगी हैं किंतु उनके खराब होने के कारण रात्रि के समय अक्सर अंधेरा छाया रहता है। विभागीय उदासीनता के चलते अस्पताल परिसर में ये समस्याएं दुरुस्त होने का नाम नहीं ले रही हैं। अस्पताल के कर्मचारियों व पेयजल से जूझ रहे लोगों की समस्याओं को देखते हुए शीघ्र इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की मांग की गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…