Categories: CrimeUP

भारतीय स्टेट बैंक शाखा से उच्चकों ने पैसा निकालते समय ग्राहक से ₹200000 उड़ाए

संजय राय

चितबड़ागांव, बलिया। स्थानीय नगर पंचायत के भारतीय स्टेट बैंक शाखा से उच्चकों ने पैसा निकालते समय ग्राहक से ₹200000 उड़ाए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विदेशी प्रसाद यादव पुत्र स्वर्गीय मुन्नी लाल यादव निवासी खमीरपुर डीह भारतीय स्टेट बैंक शाखा से रुपया निकालने के लिए.मंगलवार 10:00 बजे पहुंचे। 12:00 बजे उन्हें ₹200000-2000नोट के रूप में मिला।रुपया लेने के बाद उन्होंने उसे एक पालिथीन थैली में रख लिया।अपने रिश्तेदार के खाते में वही पैसा छोड़ने के लिए पर्ची भरने लगे ।जब वह काउंटर पर पहुंचे और पैसा निकालने लगे तो पैसा उनके थैले से गायब था और पॉलिथीन थैली दोनों किनारों से कटी हुई थी।पीड़ित ने इसकी सूचना तत्काल शाखा प्रबंधक को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को लेकर शाखा प्रबंधक से सी सी टीवी कैमरे का फुटेज चेक कराएं लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है ।पुलिस प्रभारी शैलेश सिंह दोनों तरफ से कटी हुई पॉलिथीन थैली को अपने कब्जे में ले थाने गए और मामले की जांच में लगे हुए थे

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts