गड़वार बलिया– शासन की मंशानुरूप सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को गड़वार में स्कूल चलो रैली निकाली गई।ब्लॉक संसाधन केंद्र गड़वार से रैली गड़वार कस्बा ,बाजार आदि में भ्रमण कर संसाधन केंद्र पर समाप्त हुई।रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय,प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय व मंत्री टुनटुन प्रसाद ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।इसमे विभिन्न विद्यालयों के बच्चे सम्मिलित रहे।’आधी रोटी खाएंगे, फिर भी पढ़ने जाएंगे’ ,’पढ़ी लिखी लड़की,रोशनी है घर की’ जैसे नारो से शिक्षा की अलख जगाई गयी।रैली में राकेश सिंह,डॉ अभिषेक पांडेय,राजेश मिश्रा,मानवेन्द्र उपाध्याय,सुनील पांडेय ,लल्लन गुप्ता,हरिश्वर प्रसाद,सुनील राम,सुहैल अहमद ,प्रेमशंकर आदि रहे।
फ़ोटो-गड़वार में स्कूल चलो रैली का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ करते खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय व अन्य
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…