संजय राय.
चितबड़ागाँव ( बलिया ) – स्थानीय नगर पंचायत स्थित वार्ड संख्या – 2 सुभाष नगर (हाता मुहल्ला) निवासी राम अवतार प्रजापति (35) वर्ष पुत्र शिव नारायण प्रजापति जो गत 01 अप्रैल दिन रविवार को पति – पत्नी की आपसी विवाद के कारण तेल छिड़ककर आग लगा ली थी जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया था जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था कि वृहस्पतिवार की देर शाम बलिया सदर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
उपचार के दौरान राम अवतार प्रजापति ने आला अधिकारियों से बताया था कि स्टोव पर चाय बनाते समय चपेट में आ गया था जिससे मैं बुरी तरह से झुलस गया। इधर राम अवतार प्रजापति के मरने के बाद पत्नी निशा देवी दो पुत्र व एक पुत्री को लेकर बेसहारा हो गयी है जिसने वार्ता के दौरान बताया कि मृतक ईंट भट्ठे पर या मजदूरी कर घर का जीविका चलाते थे ऐसे में अब निशा के सामने जीविकोपार्जन का दूसरा सहारा कुछ भी नहीं है। जिसकी रोते-रोते बुरा हाल है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…