Categories: PoliticsUP

गरीब जनता के साथ हो रहा है शोषण, इसके लिये लडूंगा आर पार की लड़ाई – भगवान पाठक

नूरुल होदा खान।
सिकंदरपुर (बलिया) भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व पूर्व विधायक भगवान पाठक ने शनिवार को पत्र पत्रनिधियों से वार्ता के दौरान कहा कि एक साल बीत गए लेकिन अभी भी कुछ अधिकारी बदले नहीं हैं वही आज भी उनके द्वारा गरीब जनता से धन उगाही व शोषण किया जा रहा है आरोप लगाया कि तहसील में तैनात उपजिलाधिकारी के संरक्षण में तहसील भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि गरीबों को न्याय मिले कल्याणकारी योजनाएं आम जनता तक पहुंचे लेकिन उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर का रवैया ठीक नहीं है आम जनता की बात सुनना तो दूर कल्याणकारी योजनाओं में भी इनकी देखरेख में भ्रष्टाचार फल-फूल रहा है। आए दिन उप जिलाधिकारी द्वारा कर्मचारियों व आम जनता के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। बताया कि हालात नहीं सुधरे तो चुप नहीं बैठूंगा और आर-पार की लड़ाई लड़ूंगा।

pnn24.in

Recent Posts