संजय राय
चितबड़ागाँव ( बलिया ) – स्थानीय नगर पंचायत सहित ग्रामीण इलाकों में संचालित हो रहे प्राइवेट विद्यालयों में नवीन सत्र प्रारंभ होते ही भारी भरकम लुभावने लालीपाप दिखाकर तथा प्रदेश सरकार के लाख चेतावनी के बावजूद भी अंग्रेजी माध्यम चल रहे कस्बा सहित ग्रामीण इलाकों में प्रबंधकों द्वारा आवश्यकता से भी अधिक मनमानी अवैध धन उगाही किए जाने की शिकायत मिल रही है जिससे साफ जाहिर होता है कि निश्चित रूप से बीएसए व एसडीआई के आपसी मेलजोल और सांठगांठ से अवैध धन उगाही की जा रही है । जैसा कि एक तरफ आए दिन लगातार समाचार पत्रों व टीवी चैनलों पर प्रदेश की आदित्य नाथ योगी की सरकार का नया नया फरमान तथा सख्त कार्रवाई कर विद्यालय के प्रबन्धकों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की बात कर रही है तो वही दूसरी ओर जिले के आलाधिकारियों के घोर लापरवाही तथा मिलीभगत से यह सारी खेल खेली जा रही है । कस्बा निवासी राजू सिंह तथा उमेश सिंह ने बताया कि बलिया – गाजीपुर मुख्य मार्ग पर स्थित नव भारत चिल्ड्रेन एकेडमी, दी ग्रामर ज्ञान पीठ , सांई कान्वेंट स्कूल, जमुना राम मेमोरियल स्कूल, यशोदा राज शिक्षण संस्थान, सर्वोदय शिक्षण संस्थान आदि स्कूलों में आवश्यकता से अधिक प्रतिवर्ष तीन सौ रूपये से लेकर आठ सौ रुपए तक अधिक शुल्क ले रहे हैं तथा प्रतिवर्ष पुस्तकें बदलकर आम लोगों की जेब काट रहे हैं । अब सवाल यह उठता है कि गरीब परिवार, असहाय, बेरोजगार लोगों के बच्चे कैसे पढ़ाई करेंगे तथा उनका भविष्य कैसे उज्जवल होगा । यह बात समझ में नहीं आ रही है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…