संजय राय
बिल्थरा रोड सलेमपुर से भाजपा सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि वह जिस सड़क का शिलान्यास कर रहे हैं, उसका उद्घाटन भी निश्चय ही होगा। गैर बीजेपी सरकार में उद्घाटन की कोई गारंटी नहीं होती। पिछली सरकार ने अनेक योजनाओं का शिलान्यास तो किया, ¨कतु अधिकांश भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गईं। वह सोमवार को तहसील क्षेत्र के गजीयापुर-इब्राहीमपट्टी मार्ग का शिलान्यास के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत शिलान्यास करने के बाद रविन्द्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि करीब साढ़े सात किलोमीटर लंबी यह सड़क तहसील के महत्वपूर्ण 13 गांवों को जोड़ती है। करीब पांच करोड़ 35 लाख की लागत से चौड़ीकरण कर निर्माण होना है, जो मई माह तक तैयार हो जाएगी। सपा-बसपा के दुष्प्रचार से लोगों को बचने की सलाह देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को भी इसके दुष्प्रचार से लोगों को बचाने की जिम्मेदारी सौंपी। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं। तभी जनता के बीच भ्रम के बादल कभी गहरे नहीं होंगे। इस दौरान भाजपा नेता विरेंद्र चौहान, कैलाश बिहारी ¨सह, सूर्यप्रकाश ¨सह, योगेंद्र मौर्य, जितेंद्र गुप्ता, भोला गिरी, निखिल ¨सह उर्फ बिट्टू, प्रभूनाथ मार्य, गोरख ¨सह, राणा ¨सह, महाप्रताप ¨सह, संतोष ¨सह, रमाशंकर ¨सह, सुनील ¨सह, गणेश गुप्ता, सच्चितानंद मिश्र आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश्वर ¨सह व संचालन सूर्यप्रकाश ¨सह ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…