उमेश गुप्ता// हरिलाल यादव
बलिया : बिल्थरा रोड नगरा थाना क्षेत्र के किशोरगंज- करनी सड़क मार्ग पर शनिवार को अपराह्न 1बजे स्कूली बच्चो से ठसा- ठस भरी स्कूल जीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिससे एक 10 वर्षीय छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। जबकि अन्य बच्चों को मामूली चोट आयी। गम्भीर रूप से घायल छात्र को लोगो के मदद से सीएचसी सीयर पहुँचाया गया । जहाँ डॉक्टरों ने स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार होलपुर में सन्त अभिमान बाबा वैदिक नामक स्कूल की शनिवार को अपराह्न 1बजे बच्चों की छुट्टी हो जाने के बाद लगभग 20 बच्चो को लेकर स्कुल की जीप घर छोड़ने जा रही थी। अभी वह किशोरगंज गांव से कुछ दूरी पर पहुंची थी कि जीप अनियन्त्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गयी। और स्कूल के बच्चे दब गये। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण दौड़ पड़े और बड़ी मशक्कत के बाद बच्चो को बाहर निकाला। जिसमे शुभम यादव पुत्र शिवजी यादव का दाहिना बाह टूट गया था और सर में चोट थी। जिसे आनन – फानन में सीएचसी सीयर पहुँचाया गया । जहाँ डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…