बिजनौर-चांदपुर । आज शाम एक युवक चांदपुर स्थित HDFC बैंक पहुंचा सीधे बैंक मैनेजर का केबिन में पहुंच गया वहां जाकर उसने मैनेजर को एक खाली बैग देते हुए उसको 2000 और 500 के नोटों से भरने को कहा युवक ने मैनेजर को धमकी दी कि वह मानव बम है पैसे नहीं देने पर वह पूरे बैंक को धमाके के साथ उड़ा देगा युवक ने अपनी शर्ट उतार कर मैनेजर को दिखाई शर्ट के नीचे उसने पैंट पर एक बमनुमा इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस बंद रखी थी मैनेजर गौरव प्रताप सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए सायरन बजा दिया सायरन सुनकर आयी भीड़ ने आरोपी युवक को घेरकर धर दबोचा सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले गई वह उससे पूछताछ कर रही है युवक ने अपना नाम रोहिताश निवासी गजरौला जिला जे पी नगर बताया सूत्रों का कहना है कि डिवाइस बम नहीं सामान्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…