चितबड़ागांव(बलिया) – स्थानीय नगर पंचायत स्थित स्वः वृन्दावन तिवारी शहीद स्मारक पर पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल से सम्बद्ध नगर उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया जिसमें सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कस्बा स्थित उक्त शहीद स्मारक पर नगर पंचायत अध्यक्ष केशरी नंदन त्रिपाठी ने सर्वप्रथम नगर उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष राजेश कुमार केशरी उर्फ पप्पू को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई तत्पश्चात निर्वाचित अध्यक्ष ने राजेंद्र मिश्र , राजू गुप्ता, अक्षय कुमार वर्मा, रामजी गुप्ता को उपाध्यक्ष , महामंत्री विजय कुमार केशरी , उपमंत्री दीलिप कुमार गुप्ता , मंत्री गोविन्द सराफ , कोषाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ,सहकोषाध्यक्ष मु0 आमीर , संगठन मंत्री सोनू गुप्ता ,सह प्रभारी गोविन्द केशरी तथा मीडिया प्रभारी श्रीकृष्ण श्रीवास्तव को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
तत्पश्चात ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सौरभ लाल श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि नगर उद्योग व्यापार मंडल सहित जनपद के समस्त व्यापारियों पर हो रहे शोषण तथा अत्याचार के लिए तथा विभिन्न समस्याओं पर कड़ी निंदा की और कहा कि अब हम सभी सरकार के खिलाफ एकजूट होकर आभियान छेड़ेंगे तभी सुरक्षित रह सकेंगे। मौके पर मुख्य रूप से प्रदीप कुमार वर्मा, रोहित पाण्डेय, मदन वर्मा सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में आए समस्त अतिथियों का जिलाध्यक्ष श्रीराम सराफ ने आभार व्यक्त किया । अध्यक्षता सदानंद गुप्ता तथा संचालन ताराचंद गुप्ता ने किया ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…