Categories: Crime

अज्ञात कारणों से नवयुवक ने लगाई फांसी

विनय याज्ञिक
जालौन मस्जिद में एक नवयुवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवारीजनों ने इसे अर्ध विक्षिप्त बताया। इतना ही नहीं इस के लापता होने की सूचना पिता ने सुबह से कोतवाली में दी।
मोहल्ला काशीनाथ स्थित नजरबाग मस्जिद में एक 25 वर्षीय युवक आमिर पुत्र इनाम नुवासी मोहल्ला नारोभास्कर नमाज अदा के बाद तीसरी मंजिल की छत पर रेशम की रस्सी को छत के कुंदे से बांध कर अपने गले में डाल कर झूल गया। दोपहर जब नमाज अदा करने के लिए नमाजी लोग मस्जिद आने लगे। तब देखा कि उक्त युवक फांसी के फंदे पर झूल रहा है इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। तथा उसके पिता इनाम ने बताया कि आमिर सुबह 6 बजे से घर से गायब था। इसकी सूचना स्थानीय कोतवाली में दी गई थी यह अर्ध विक्षिप्त है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts