Categories: Crime

शिक्षा विभाग के कर्मचारी के घर हुई तीन लाख की चोरी

कनिष्क गुप्ता,

इलाहाबाद। राजरूपपुर के कालिंदीपुरम में रहने वाले द्वारिका नाथ मिश्र के घर में चोरों ने हाथ साफ किया।मूल रूप से बलिया के रहने वाले द्वारिका नाथ मिश्र इलाहाबाद में माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। जो अपने परिवार पत्नी श्वेता मिश्रा और दो बेटों के साथ राजरुपपुर कालिंदीपुरम में रहते हैं। बीते 10 अप्रैल से द्वारिका नाथ मिश्र अपने परिवार के साथ बलिया शादी और मुंडन संस्कार में शामिल होने गए थे। आज 16 अप्रैल सोमवार को जब पूरा परिवार वापस इलाहाबाद आया तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। द्वारिका नाथ मिश्र के बेटे रोहित ने बताया कि छत के रोशन दान को तोड़ कर अन्दर कमरे का दरवाजा तोड़ कर अलमारी से ढाई लाख रुपए के गहने 15 हजार रुपए नकद और 5 हजार रूपए गुल्लक से निकाल कर ले गए।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts