कानपुर – आईजी की क्राइम ब्रांच, एसएसपी की स्वाट टीम और रेलबाजार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मुखबिर की सूचना पर सीओडी क्रासिंग के पास एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ा है. जिसमे तलाशी के दौरान एक कुंतल गांजा बरामद हुआ है. आपको बता दे की कई दिनों से पुलिस को सूचना मिल रही थी, की कानपुर में बड़ी मात्रा में गांजे की तस्करी हो रही है. जिसके बाद एस पी पूर्वी ने गांजे तस्करों को पकड़ने के लिए आईजी क्राइम ब्रांच, स्वाट टीम और रेलबाजार पुलिस को लगाया गया.
एस पी पूर्वी अनुराग आर्य ने रेलबाजार थाने में प्रेसवार्ता कर बताया की आज सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस सीओडी क्रासिंग पर चेकिंग अभियान चला रही थी. तभी एक ट्रक रामादेवी की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया. जब पुलिस ने उसको रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा तभी पुलिस ने घेरा बंदी करके ट्रक को रोक लिया और तलाशी लेने पर उसमे एक कुंटल गांजा बरामद हुआ पुलिस ने चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पकडे गए लोगो ने अपना नाम फर्रुखाबाद निवासी प्रेमपाल, कन्नौज निवासी राहुल सिंह और बिल्हौर निवासी ज्ञान सिंह बताया है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…