Categories: CrimeUP

12 एटीएम समेत मादक पदार्थ तस्कर दबोचा

सरताज खान
गाजियाबाद / लोनी थाना कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 3 किलो मादक पदार्थ व विभिन्न बैंकों के एक दर्जन एटीएम कार्ड बरामद करने की बात कही है। खबर लिखे जाने तक पकड़े गए युवक से पुलिस पूछताछ जारी थी।
कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार पांडे के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक मादक पदार्थ तस्कर लोनी के विकास इंटर कॉलेज के निकट खड़ा अपने किसी दूसरे साथी का इंतजार कर रहा है। जिसके पास लगभग 3 किलो गांजा मौजूद है। सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को उस ओर रवाना कर दिया। जिसने मुखबिर की निशानदेही अनुसार उक्त युवक की घेराबंदी करते हुए उसे वही दबोच लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम शेर खान उर्फ शेरू पुत्र इरशाद उर्फ भालू निवास लोनी बताया है। जिसके कब्जे से लगभग 2 किलो 700 ग्राम गांजा व विभिन्न बैंकों के एक दर्जन एटीएम बरामद हुए हैं।
वहीं दूसरी ओर उसके परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसे फर्जी मुकदमे में फंसाया है

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts