घोसी (मऊ)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के गौरीडीह गांव में बन्दना गैस एजेंसी नदवासराय के तत्वाधान में एक समारोह आयोजित कर 70 लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर व चूल्हा वितरित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उपजिलाधिकारी घोसी डा०राजेश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को बहुत ही लाभ मिला है और केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से उनका जीवन स्तर बेहतर हुआ है।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुनीता सिंह ने कहा कि इस योजना से महिलाओं के स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ा है।चूल्हे के धुंए से गृहिणियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता था और उसके कारण फेफड़े व सांस संबंधी कई बीमारियां होती थी, जिसे रोकने में इस योजना ने सार्थक पहल की है।
वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द राय की अध्यक्षता व रंगकर्मी प्रमोद राय ‘ प्रेमी ‘ के संचालन में चले इस समारोह में पूर्व प्रमुख विद्युतप्रकाश यादव, सब रजिस्ट्रार सत्येंद्र कुमार यादव, कोतवाल डी०के०श्रीवास्तव, शकुन्तला चौहान, सरोज सिंह, डा०नागेंद्र सिंह, पूनम सिंह, धर्मदेव चौहान, चंद्रशेखर, धर्मेंद्र राजभर ने इस पहल की सराहना की। अंत मे गैस एजेंसी की प्रोपराइटर बन्दना राय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…