गाजियाबाद / लोनी बुधवार को लोनी विधानसभा के गांव दुगरावली में स्वस्थता दिवस के अवसर पर समस्त अधिकारियों की उपस्थिति में कैंप लगाकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में देश में संकट मोचन के नाम से जाने जाने वाले केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह , लोनी विधानसभा के विधायक नंदकिशोर गुर्जर , गाजियाबाद जिलाध्यक्ष भाजपा बसंत त्यागी उपस्थित रहे। इस मौके पर जनरल वीके सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य जीवन की सबसे अहम कड़ी है हम स्वस्थ रह पाएंगे जब ही हम हर काम अच्छे तरीके से कर पाएंगे। स्वस्थ हम जब रह सकते हैं जब स्वच्छता हमारे आसपास रहेगी।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एसी कमरों को छोड़कर सरकार की सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य करें। ताकि सरकार की योजनाओं का जनता जनार्दन को लाभ मिल सके। इस मौके पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि 10 दिन बाद हम व माननीय जनरल साहब जगह जगह गांवों कस्बों में जाकर जांच करेंगे कि अधिकारियों ने समस्त सरकार की योजनाओं को धरातल पर सही तरीके से लागू किया या नहीं। अगर किसी भी अधिकारी की कोई कमी पाई गई तो उसके खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी। स्वस्थ जीवन और स्वच्छ जीवन ही हमारे बहुमूल्य जीवन की चाबी है इस मौके पर मुख्य रूप से देवेंद्र प्रधान ,सांसद प्रतिनिधि करतार सिंह , जिला महामंत्री राजेंद्र वाल्मीकि ,जिला उपाध्यक्ष चैनपाल , मीडिया प्रभारी विधानसभा सतपाल प्रधान , बिजेंदर त्यागी ,ओमकार त्यागी , मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सुदेश भारद्वाज , मंडल अध्यक्ष प्रशांत ठाकुर व सैकड़ों की तादात में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…