इराक़ की राजधानी बग़दाद में हज़ारों लोगों ने सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान की आगामी इराक़ यात्रा के विरुद्ध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में ऐसे प्लेकार्ड उठा रखे थे, जिन पर बिन सलमान और सऊदी अरब के ख़िलाफ़ नारे लिखे हुए थे।
इराक़ी प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बिन सलमान एक युद्ध अपराधी है और सऊदी अरब दाइश और अल-क़ायदा जैसे तकफ़ीरी आतंकवादी गुटों का समर्थक है, इसलिए बग़दाद सरकार को सऊदी युवराज का स्वागत नहीं करना चाहिए। इस रैली का आयोजन इराक़ी हिज़्बुल्लाह ब्रिगेड ने किया था, जिसने दाइश के ख़िलाफ़ लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी। इराक़ी प्रधान मंत्री के कार्यालय के मुताबिक़, निकट भविष्य में सऊदी युवराज इराक़ का दौरा करने वाले हैं, लेकिन उनके इस यात्रा के लिए अभी तक तारीख़ों का निर्धारण नहीं किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…