उमेश गुप्ता / हरिलाल यादव
बलिया : बिल्थरा रोड सपा के वरिष्ठ नेता व बैरिया के पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़े अपराध व भ्रष्टाचार के साथ सरकार के शोषणपूर्ण रवैये से तंग जनता अब इनसे मुक्ति चाह रही है। फिर भी भाजपा अभी मुगालते में है जिन्हें लगता है कि मानो वे अब कभी विपक्ष में आएंगे ही नहीं। यही कारण है कि सत्ताधारी दल केंद्र से लेकर प्रदेश तक सदन में विपक्ष का मजाक उड़ा रहे हैं। इससे लोकतंत्र की मर्यादा तार-तार हो रही है। ऐसे दल के नेताओं को जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में विभिन्न मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि सपा तो जनहित के मामलों एवं विकास के लिए सदैव समय-समय पर आंदोलन करती रही है। जिसके कारण प्रदेश में बालू के अवैध खनन, महंगाई व भ्रष्टाचार पर काफी हद तक सरकार को झुकना पड़ा है। जबकि सत्ताधारी नेता बलात्कारी को बलात्कारी तक नहीं कह पा रहे हैं। भाजपा के सलेमपुर सांसद को तो क्षेत्र की मूल समस्याओं तक की जानकारी नहीं है। ऐसे में वे क्या विकास करेंगे। चार वर्ष में क्षेत्र में कोई बड़ा विकास का कार्य नहीं करा पाए। बैरिया के वर्तमान भाजपा विधायक को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा सदैव राम के सहारे ही सत्ता में आई है। कहा कि जो पार्टी सात सौ करोड़ का अपना कार्यालय बना सकती है, वह क्या सात करोड़ में मंदिर नहीं खड़ा कर सकती।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…