जालौन उरई| जेल के सामने रहने वाले लेखपाल संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश यादव की उनके ही पुत्र श्याम जी यादव ने गोली मार कर हत्या कर दी। परिजनों के मुताबिक श्यामजी यादव ने उन पर एक के बाद एक तीन फायर किये जिससे कैलाश यादब जमींन पर गिरकर ढेर हो गए । उनको परिजनों ने गोली की आवाज सुनकर मौके पर दौड़े तो देखा उनका शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। परिजनों ने तुरंत 100 हंड्रेड कोसूचना दी। और सी ओ संतोष कुमार कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुचे । फॉरेंसिक टीम को भी मौके के सुबूत सहेजने के लिए बुलाया गया ।
बताया जा रहा है कि गलत संगति में पड़ने से श्यामजी उर्फ़ एस एस जेल के शौक इतने बढ़ गए थे कि वो आये दिन माता पिता से झगड़ा करने लगा था। दोस्तों के साथ घूमना फिरना मस्ती करना , कभी बाइक की मांग , कभी सोने की जंजीर तो कभी घर के लाइसेंसी असलहे लेकर घूमना। रोज कोई न कोई विवाद होता था । साथियों से मारपीट की कई घटनाओ में उसके लिए आम हो गयीं थीं जिससे घर वाले परेशान थे ।जिस माँ ने अपनी बचत की रकम से खरीदवाई बाइक उजाड़ दिया उसी की मांग का सिंदूर
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…