Categories: CrimeUP

शौचालय निर्माण को लेकर विवाद वृद्ध की हत्या

विनय याज्ञिक

जालौन माधौगढ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम बिरिया शौचालय निर्माण को लेकर विवाद हो गया देखते ही देखते विवाद इतना बढ गया कि दूसरे पक्ष ने कुल्हाड़ी से हमलाकर वृद्ध की हत्या कर दी तथा पुत्र गम्भीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक हमलावर भाग चुका था। गम्भीर रुप से घायल मृतक के पुत्र को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार माधौगढ थाना क्षेत्र के ग्राम बिरिया लोकेंद्र सिंह पुत्र किन्नर सिंह का शौचालय निर्माण को लेकर पडोसी से विवाद हो गया विवाद इतना बढ गया कि पडोसी कुल्हाड़ी लेकर आ गया और लोकेन्द्र के ऊपर हमला बोला दिया जिससे लोकेन्द्र सिंह घायल होकर जमीन पर लहूलुहान गिर पडा यह देख जब उनका पुत्र विक्रम सिंह मौके पर पहुंचा तो उसके ऊपर भी कुल्हाड़ी से हमला कर मरणासन्न कर दिया और मौके से हमलावर भाग गया। घटना स्थल पर लोकेंद्र की मौत हो गयीं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज देने के साथ ही घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करवाया है साथ ही आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।

 

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts