जितेन्द्र वर्मा
कालपी (जालौन) मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर ने सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया तथा केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि किसानों की सुख सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस निपटाने के बाद दोपहर 3 बजे डीएम सरकारी अमले के साथ कृषि उत्पादन मंडी समिति कालपी के परिसर में पहुंचे ।परिसर में स्थापित पी सीए फ के गेहूं क्रय केंद्र, विपणन शाखा के क्रय केंद्र तथा उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के क्रय केंद्र का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। केंद्र में मौजूद किसानों से रूबरू होते हुए जानकारियां प्राप्त की। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि गेहूं बेचने आने वाले सभी किसानों के सुख सुविधा उपलब्ध कराई जाए। खरीदे गए गेहूं का भुगतान तत्काल किसान के बैंक खाते में पहुंचाया जाए। इसमें किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सतीश चंद्र, तहसीलदार सालिकराम के अलावा विभागों के जिम्मेदार अफसर मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…