मीरगंज(जौनपुर) 2अप्रैल 18 स्थानीय थाना क्षेत्र के जंघई जंक्शन रेलवे फाटक के पास से एक बाइक चोर को कट्टा कारतूस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । बदमाश की निशान देही पर पुलिस ने दो अन्य बाइक को भी बरामद कर लिया है।
बताया जाता है कि सोमवार की सुबह 9 बजे के आस पास जंघई चौकी प्रभारी संजीव सिंह को मुखबिर से सूचना मिली की एक बाइक चोर जंघई मछलीशहर रोड स्थित जंघई रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक बन्द होने के चलते खड़ा है। उन्होंने सक्रियता दिखाते हुए इसकी जानकारी थानांध्यक्ष मीरगँज पन्नालाल को दिया । सूचना मिलते ही मयफ़ोर्स मौके से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकडे गए बदमाश की निशान देही पर पुलिस ने उसके पास से बाइक समेत एक 315 बोर अदद कट्टा कारतूस एव उसके निशान देहि पर दो और बाइक , नंबर यूपी 70 वी 5852, यूपी 62 ए बी 2414 एव यूपी 70 बी वी 8914 को बरामद कर लिया है , किन्तु उसके दो और साथी मौका देख भाग जाने में सफल रहे।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मीरगंज पन्नालाल ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी इलाहाबाद जिले के सरायममरेज थाना क्षेत्र के सरजू पट्टी गाँव निवासी राजकुमार सरोज पुत्र राजेंद्र सरोज है। पकड़ने वाली टीम में पन्नालाल, रामजीराम सैनी, संजीव कुमार सिंह, राधेचारण यादव , जितेंद्र प्रसाद सिंह, लल्लन सिंह रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…